मिर्जापुर, मार्च 30 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के बरी गांव के पास सोमवार की शाम अनियंत्रित कार के धक्के से किशोर की मौत हो गई। जबकि युवक जख्मी हो गया। घटना के बाद चालक कार ले जाकर सीधे थाने में खड़ी कर दिया। पुलिस शव कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।क्षेत्र के हलिया गांव निवासी इस्माल का पुत्र 15 वर्षीय मुख्तार मुहम्मद किसी काम से बरी गांव गया था। शाम लगभग तीन बजे पैदल ही वापस घर लौट रहा था। उसी समय मिर्जापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित क्रेटा कार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे किशोर को टक्कर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही किशोर की मौत हो गई। उसके बाद पैदल जा रहे हलिया कस्बा निवासी 19 वर्षीय राहुल को टक्कर मारते हुए बसुहरा गाँव निवासी शिवचरन की खड़ी बाइक में टकरा गई। कार के धक्के से राहुल भी चोटिल हो गया। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.