अनियंत्रित कार की टक्कर से युवक की मौत
नोएडा, मई 10 -- ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होने के बाद दुकान में घुस गई। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रतापगढ़ निवासी बाबूलाल सिंह गौड़ के रूप में हुई है। परिजन की तहरीर पर शनिवार को ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार बाबूलाल सिंह गौड़ कुलेसरा क्षेत्र में नौकरी करते थे। 26 अप्रैल को वह नौकरी पर जा रहे थे। इसी दौरान कुलेसरा पुलिस चौकी के निकट वह एक दुकान के पास खड़े थे। तभी अचानक एक कार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। हादसे में बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों और आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद शव को उनके पैतृक गांव प्रतापगढ़ ले जाया गया, जहां पोस्टमॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.