अयोध्या, मार्च 22 -- भेलसर, संवाददाता।रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर अनियंत्रित कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम कुढ़ासादात के निकट शनिवार को लगभग चार बजे लखनऊ अयोध्या मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने अचानक अनियंत्रित होकर बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा के बाद कार चालक भागने लगा, जिसने आगे चल रहे एक साइकिल सवार को भी जोरदार टक्कर मार दिया। साइकिल में टक्कर के बाद कार बंद हो गई। कार चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी रुदौली भेजवाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.