अनियंत्रित कार की टक्कर से आटो पलटा, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
गढ़वा, जून 26 -- गढ़वा। शहर में जिला पशुपालन विभाग के कार्यालय के समीप गुरुवार की देर शाम एक अनियंत्रित कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया, जिससे उसमें सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी सत्येंद्र चौधरी की पत्नी सोनी देवी तथा मेराल थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव निवासी रामनाथ राम की पत्नी लीला देवी शामिल हैं। दोनों गढ़वा शहर से नवादा की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई एक अनियंत्रित कार ने आटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया और उसमें सवार दोनों महिलाएं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.