अनियंत्रित कार की चपेट में आने से मोपेड सवार वृद्ध की मौत
जमुई, अक्टूबर 5 -- चकाई । निज प्रतिनिधि चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग में बुढ़ियाटांड गांव के समीप अनियंत्रित कार की चपेट में आने से एक मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के धावाटांड़ निवासी महादेव पांडेय 65 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महादेव पांडेय अपने पोते को गिरिडीह के भंडारो में रह रहे अपने बेटे के पास छोड़कर टीवीएस मोपेड से वापस घर लौट रहे थे। इसी क्त्रम में चकाई गिरिडीह मार्ग में बुढ़ियाटांड के समीप चकाई की ओर जा रही तेज रफ्तार कार का अगला टायर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। टायर फटते ही कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के दाहिनी ओर चली गई। कार ने सामने से आ रहे मोपेड को अपनी चपेट में लेते हुए सड़क किनारे रहे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.