अनियंत्रित कंटेनर सड़क किनारे पलटा, चालक परिचालक चोटिल
सहारनपुर, जून 17 -- नागल। सोमवार रात टपरी मार्ग पर सूभरी ख्वाजा के निकट एक कार को बचाने के प्रयास में माल से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक परिचालक मामूली रूप से चोटिल हो गए। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर जाम गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। साहिबाबाद निवासी लवकेश चौहान ने बताया कि चालक प्रेमनाथ एक अन्य व्यक्ति के साथ कानपुर से कार्टून बॉक्स भरकर टपरी होते हुए सहारनपुर जा रहा था। रात करीब दस बजे जैसे ही वह सूभरी ख्वाजा के निकट पहुंचे तभी सामने से आई एक कार को बचाने के प्रयास में कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। यह भी पढ़ें- बांका: सुकन्या पुल पर ट्रक पलटा, चालक-खलासी घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.