औरैया, जून 18 -- कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए उस पर चढ़ गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। किसी प्रकार की जनहानि न होने से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलवर जनपद निवासी जावेद पुत्र मूवीन उड़ीसा से कंटेनर लेकर अलवर जा रहे थे। बुधवार देर रात उनका कंटेनर अजीतमल क्षेत्र में गढ़िया पुल पार कर इटावा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए उसके ऊपर चढ़ गया। हादसे के समय चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया, जिससे वाहन पलटने से बच गया और उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने तत्काल घटना की स...