अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर से टकराया, पलटा
भदोही, जुलाई 17 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को गिराई पावर हाउस के समीप एक कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक और खलासी सुरक्षित बच गए। चालक सुनील कुमार दिल्ली से कोलकाता के लिए नमक, मसाला एवं अन्य सामान लेकर जा रहे थे। गिराई पावर हाउस के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने अचानक ओवरटेक कर कंटेनर के सामने कट मार दिया। टक्कर से बचने के प्रयास में चालक ने वाहन दाहिनी ओर मोड़ा, जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में कंटेनर का केबिन और इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पीआरबी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चालक सुनील कुमार और खलासी रामू को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद क्रेन की सहायता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.