कौशाम्बी, अगस्त 8 -- टेंढ़ीमोड़ ओवरब्रिज के पास शनिवार सुबह बारिश के दौरान कानपुर से बंगाल जा रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, चालक बाल-बाल बच गया। घटना की वजह से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए जाम जैसे हालत भी बने। खैर, तुरंत ही पुलिस ने यातायात बहाल करवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...