मैनपुरी, जून 22 -- क्षेत्र में तेज रफ्तार और ओवरलोड ट्रक व कंटेनर के कारण लगातार हो रहे सड़क हादसों से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पिछले महज आठ दिनों में ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन इन बेलगाम वाहनों पर कार्रवाई करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की है। औंछा क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ी निवासी 25 वर्षीय अरमान अली पुत्र इरफान अली बीते रविवार शाम 6 बजे अपनी बाइक मिस्त्री की दुकान बंद कर बाइक द्वारा घर लौट रहा था। तभी रास्ते में एक अनियंत्रित कंटेनर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अरमान को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद से आगरा रेफर किया गया था। वहां से मैनपुरी ले जाते ...