उन्नाव, अप्रैल 26 -- शुक्लागंज, संवाददाता। गंगा बैराज रोड पर ट्रांस गंगा सिटी गेट नंबर-1 के पास शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।ऑटो चालक सुरजन निवासी गोलाघाट नई बस्ती, थाना कैंट, कानपुर नगर दोपहर के समय ट्रांस गंगा सिटी की ओर जा रहा था। तभी गेट नंबर एक के पास अचानक संतुलन खोते हुए ऑटो सीधे बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया। दुर्घटना में चालक तथा ऑटो में सामान लेकर जा रहे मृदुल गुप्ता निवासी कल्याणपुर, कानपुर नगर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी गंगाघाट कोतवाली पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल उन्नाव भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.