इटावा औरैया, जून 27 -- बकेवर। भरथना के महावीर नगर निवासी 30 वर्षीय सोनू पुत्र महेश सिंह शनिवार दोपहर बिरारी कोल्ड स्टोरेज से ऑटो में आलू लादकर भरथना जा रहा था। भरथना रोड पर ग्राम हर्राजपुर के पास अचानक ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित ऑटो सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव वालों ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने घायल किसान का प्राथमिक उपचार किया। यह भी पढ़ें- डंफर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल चोटें गंभीर होने के कारण सोनू को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...