अनियंत्रित ऑटो पलटा, महिलाओं व मासूम बच्चों समेत आठ घायल
औरैया, मई 21 -- बिधूना, संवाददाता। बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में महिलाओं और मासूम बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक युवक को सैफई रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार ऑटो में आधा दर्जन से अधिक सवारियां बैठी थीं। ऑटो बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर सरैया भिखरा गांव के सामने स्थित धर्मकांटा के पास पहुंचा था। तभी चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ऑटो डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में नेहा पत्नी गोविंद निवासी नगला सलादी थाना बलरई इटावा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.