आरा, मार्च 12 -- चरपोखरी, एक संवाददाता। जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर देकुड़ा मोड़ के समीप गुरुवार को सवारी गाड़ी के चकमे से ऑटो अनियंत्रित हो पलट गई। बताया जा रहा है कि ऑटो सवारी लेकर पीरो से गड़हनी की ओर जा रही थी कि अचानक देकुड़ा मोड़ के समीप एक सवारी के चकमे से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चाट में जा पलटी, जिससे ऑटो सवार नौ लोग जख्मी हो गये है। इन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों की ओर से इलाज के लिए सीएचसी चरपोखरी में भर्ती कराया गया। घायलों में चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरांव निवासी उमरावती देवी (60), आरती देवी (35), किरण देवी (35), नैना देवी (45) थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी रीना देवी (30), सिकरहटा थाना क्षेत्र के बसौरी निवासी शिला देवी (45), धनजी शर्मा (28), अगिआंव बाजार निवासी अनिता कुमारी(22), गड़हनी थाना क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.