अनियंत्रित ऑटो पलटने से दो घायल
गोरखपुर, जुलाई 1 -- कुसम्ही बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माता मंदिर गेट के पास बुधवार को अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, करीब साढ़े 11 बजे कुशीनगर से गोरखपुर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा ऑटो अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से पलट गया। दुर्घटना में कुशीनगर निवासी 32 वर्षीय विनोद सिंह और 28 वर्षीय नेवा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल उपचार के लिए एम्स गोरखपुर भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.