भागलपुर, मई 10 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि पीरपैंती मिर्जाचौकी एनएच 80 पर एक राहगीर पैदल कहीं जा रहा था कि अचानक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह सड़क पर काफी दूर फेंका गया और बुरी तरह जख्मी हो गया। राहगीरों ने ही उसे तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे भागलपुर रेफर कर दिया। जख्मी व्यक्ति संतोध कुमार जमालपुर मुंगेर का था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...