अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से स्कूली छात्रा समेत तीन घायल
आदित्यपुर, जून 18 -- गम्हरिया। कांड्रा-चौका मार्ग पर रायपुर गांव के समीप एक अनियंत्रित स्कूटी की टक्कर से स्कूली छात्रा समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही नीलाचल वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष राजा टुडू ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पास के एक क्लीनिक में भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिद्धिबेड़ा गांव की रहने वाली एक स्कूली छात्रा जैसे ही रायपुर गांव के समीप सड़क पार कर रही थी, तभी कांड्रा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूटी चालक सोनाहातु निवासी मुकेश महतो और उसपर सवार एक महिला भी घायल हो गई। बताया गया है कि स्कूटी सवार रायपुर होते हुए सोनाहातु जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.