जौनपुर, फरवरी 13 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग पर बुधवार की रात करीब एक बजे हसनपुर गांव के पास एक एसयूवी अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। जिससे एसयूवी में बैठे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। एसयूवी सवार 30 वर्षीय विपीन पांडेय पुत्र बृजेश पांडेय, निवासी हरखमलपुर, थाना सरायख्वाजा जिला- जौनपुर एवं 20 वर्षीय शुभम सिंह पुत्र राजबीर सिंह निवासी ग्राम भीदीयुरा, थाना बक्शा एसयूवी में बैठकर प्रयागराज से जौनपुर जा रहे थे। जैसे ही जौनपुर सीमा क्षेत्र के हसनपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि अचानक एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे दीवार से टकरा गई। जिससे विपिन पांडेय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे यात्री शुभम सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.