बहराइच, फरवरी 6 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच रामगांव मार्ग के झिंगहा घाट हनुमानप मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर में तेज रफ्तार अनियंत्रित ई रिक्शा पलट गया। इस हादसे में चार महिलाओं सहित 6 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा है। रामगांव थाने के बहराइच रामगांव मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे तेज रफ्तार ई रिक्शा पलट गया।जिसके चलते चालक देहात कोतवाली के सूफी पुरा निवासी रवि प्रकाश (30) पुत्र राम समुझ, रामगांव थाने के राजापुर गांव निवासनी रम्पता (45) पत्नी पेरू, जलबरसा (40) पत्नी सम्भर, शशि (40) पत्नी सुनील, कृष्णा वती (32) पत्नी राम अचल, उसका बेटा राम कुमार (5) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.