अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, तीन घायल
बांदा, जून 10 -- बबेरू। कोतवाली क्षेत्र में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। मरका थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी 9 वर्षीय राहुल , 37 वर्षीय ओमप्रकाश और 58 वर्षीय बाउना ई-रिक्शा से निभौर गांव जा रहे थे। तभी काजी टोला गांव के पास पहुंचते ही ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामु स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टरो द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद राहुल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.