हरदोई, फरवरी 11 -- हरपालपुर। सिरसा निवासी सुशीला अपनी बेटी शिवानी और बहन नीतू के साथ कन्नौज से वापस अपने मायके बरसोहिया गांव जा रही थीं। ई-रिक्शा पर सवार होकर जाते समय अचानक मार्ग पर शेखपुर गांव निवासी मोनू पुत्र राहुल को बचाने के फेर में चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे ई-रिक्शा बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में रिक्शा चालक शेखापुर निवासी सुबोध भी चोटिल हुए हैं। मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ई-रिक्शें के नीचे दबे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.