फतेहपुर, मार्च 8 -- मलवां। थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव के पास रविवार दोपहर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट जाने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। रामपुर पंचभिटा गांव निवासी रामाधार, गुलाब अहमद, सुबरातन, अनीसा और उसका 12 वर्षीय पुत्र शोएब गांव के ही राजेश के ई-रिक्शा से अल्लीपुर जा रहे थे। हसनापुर गांव के समीप पहुंचा तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार सभी लोग घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...