अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से अधेड़ की हुई मौत
प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पूरामुफ्ती थाने के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलटने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घायलावस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे में जानकारी मिलने पर परिजनों में मातम छा गया।पूरामुफ्ती कस्बा निवासी 55 वर्षीय राधेश्याम मोदनवाल मंगलवार को ई-रिक्शा से संगम स्नान करने जा रहे थे। अचानक पूरा थाना के पास ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे राधेश्याम ई-रिक्शा के नीचे दबकर घायल हो गए। आनन-फानन में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, अधेड़ की मौत यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा पलटने से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.