अनियंत्रित आटो पलटा, पांच महिला सहित सात घायल
हमीरपुर, जून 12 -- मौदहा, संवाददाता। कुनेहटा से सवारियां लेकर मौदहा आ रहा आटो कुनेहटा-बिगहना के बीच संतुलन बिगड़ने से पलट गया। जिससे पांच महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर के सिचौली पुरवा निवासी 60 वर्षीय भूरी पत्नी मुंसद, 40 वर्षीय कल्लो पत्नी रईस, 50 वर्षीय नफीस पुत्र महबूब व थाना सुमेरपुर के ग्राम नदेहरा निवासी 45 वर्षीय चमन पत्नी शमीम, 50 वर्षीय खुदेजा पत्नी सफी व 40 वर्षीय मुवीना पत्नी नजीर तथा ग्राम टिकरी निवासी 35 वर्षीय अभय सिंह पुत्र राजा बाबू गुरुवार की शाम ऑटो में बैठकर कुन्हेटा से मौदहा आ रहे थे। तभी ग्राम कुन्हेटा व बिगहना के बीच संतुलन बिगड़ने से ऑटो बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। जिससे उसमें बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से लहूलुहान हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.