अनियंत्रित अल्टो कार मोबाइल दुकान में घुसी, बड़ा हादसा टला
बोकारो, जून 22 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। बुंडू पंचायत के मंदिर टोला स्थित किशोर विश्वास की मोबाइल केयर नामक दुकान में सोमवार सुबह एक अनियंत्रित मारुति अल्टो कार घुस गई। हादसे में दुकान के सामने लगा शेड क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार सवार तीनों लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, कसमार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर गांव से अल्टो कार (संख्या जेएच-09एफ-0032) पर सवार तीन लोग पेटरवार की ओर आ रहे थे। सुबह करीब 6:30 बजे मंदिर टोला के समीप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सीधे मोबाइल दुकान के सामने बने शेड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शेड टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वहां प्रतिदिन स्कूल जाने वाले बच्चे वाहन का इंतजार करते हुए बैठते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.