मैनपुरी, मार्च 5 -- कुरावली। थाना क्षेत्र के जीटी रोड से एटा जा रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक व परिचालक दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां परिचालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार सुबह एटा जा रहा कंटेनर जीटी रोड स्थित ग्राम जमुनी के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कंटेनर में फंस चालक धीरेंद्र पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम रजापुर व परिचालक बादाम पुत्र पोखपाल निवासी ग्राम लखौरा को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। बाद में हाइड्रा मशीन से कंटेनर को हटवाया गया। सीएचसी में हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान परिचालक बादाम पुत्र पोखपाल की मौत हो गई। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.