अनिमेष नगर विकास के सचिव, कपिल अशोक कॉम्फेड के एमडी; बिहार में 12 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 22 -- बिहार में सम्राट चौधरी सरकार ने रविवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बारह आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेवारी दी गई है। इनमें प्रतीक्षारत चार पूर्व डीएम भी शामिल हैं। वहीं, चार आईएएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। तीन नगर निगम के नगर आयुक्त और तीन जिलों के डीडीसी का भी तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत बुडको एमडी अनिमेष कुमार पराशर को नगर विकास विभाग सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे बुडको एमडी के पद पर बने रहेंगे। वहीं, बिहार राज्य पथ विकास निगम एमडी सचिव शीर्षत कपिल अशोक का तबादला करते हुए कॉम्फेड एमडी बनाया गया है। वे डेयरी विभाग के प्रभारी सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग में ओएसडी और राज्य फल एवं सब्जी विकास निगम के एमडी के अतिरिक्त प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.