हरदोई, अप्रैल 16 -- हरदोई। अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन अनिमा मिश्रा को अतिरिक्त दायित्व के रूप में किशोर न्याय बोर्ड प्रधान मजिस्ट्रेट का भी कार्यभार सौंपा गया है। जिला जज रीता कौशिक ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि किशोर न्याय बोर्ड प्रधान मजिस्ट्रेट के लिए कम से कम तीन वर्ष का अनुभव आवश्यक है,इसको देखते हुए सुश्री अनिमा मिश्रा अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट संख्या एक के साथ साथ किशोर न्याय बोर्ड प्रधान मजिस्ट्रेट का कार्य भी संपादित करेंगी। यह भी पढ़ें- अधिष्ठापन समारोह में संभाला कार्यभार यह भी पढ़ें- ग्राम न्यायालय मेजा में न्यायाधीश ने संभाला कार्यभार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...