भदोही, अप्रैल 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान में स्थित योग स्थल पर रविवार की सुबह योगाभ्यास व प्राणायाम कर लोगों ने खूब पसीना बहाया। अनिद्रा और कब्ज बीमारी से बचाव में योग की क्या भूमिका है को बताया। इस दौरान गोपाल कुमार ने बताया कि अनिद्रा व कब्ज से बचाव को नियमित योग करना अत्यंत जरुरी होता है। वायु के प्रकुपित होने से कमर, जोड़ में दर्द, कब्ज, अनिद्रा, पेट फूलना, नेत्र, हृदय, कान व कंधे में दर्द होने लगता है। इन बीमारियों से बचाव को हमें प्रत्येक दिन योग करना चाहिए। नियमित योग करने वाला व्यक्ति सदैव निरोग रहता है। इस मौके पर राजेश कुमार, संजय सिंह, संतोष श्रीवास्तव, योगेंद्र पाठक, कैलाशनाथ आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.