प्रयागराज, अप्रैल 30 -- प्रयागराज। प्रयागराज मंडल रेल प्रशासन की ओर से अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। एक जनवरी से 29 अप्रैल तक कुल 1171 लोगों को गिरफ्तार कर उन पर कानूनी कार्रवाई की गई। अकेले अप्रैल माह में 312 लोग पकड़े गए। माहवार आंकड़ों के अनुसार जनवरी में 274, फरवरी में 244, मार्च में 341 और अप्रैल में 312 गिरफ्तारियां हुईं। स्टेशनवार कार्रवाई में कानपुर सेंट्रल (170), टूंडला (126), इटावा (93) और प्रयागराज जंक्शन (91) पकड़े गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...