नई दिल्ली, मई 25 -- बाजार से सीधे रेडीमेड कपड़े खरीदने के बजाय खुद फैब्रिक खरीदकर उसे सिलवाना एक बेहतरीन एक्सपीरियंस और स्मार्ट चॉइस साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी के शरीर की बनावट एकदम अलग होती है। जब आप फैब्रिक लेकर टेलर या डिजाइनर से कपड़े सिलवाते हैं, तो वह आपके शरीर के सटीक नाप के हिसाब से बनते हैं। इससे कपड़ों की फिटिंग शानदार आती है और आप ज्यादा आरामदायक महसूस करते हैं। इसके अलावा आप अपनी पसंद के डिजाइन को चुनकर इन कपड़ों को बना सकते हैं। लेकिन इसमें सबसे बड़ी समस्या जो सामने आती है वह है कपड़ा कम पड़ने की या फिर कई बार कपड़ा ज्यादा आ जाता है। समस्या तब ज्यादा हो जाती है जब कपड़ा कम पड़ जाए। ऐसे में इंस्टाग्राम पर फैशन डिजाइनर मोनिका सिंघल शर्मा ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि किस कपड़े को बनवाने के लिए कितना मीटर ...