अनाया बांगर को मिल गई क्रिकेट खेलने की परमिशन, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का आभार जताते हुए जाहिर की खुशी
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- मुंबई की पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर अनाया बांगर ने मार्च में लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने के बाद क्रिकेट में वापसी की है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में महिला सामुदायिक क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है। मुंबई में जन्मी अनाया ने लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने से पहले भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान और उनके भाई मुशीर खान के साथ मुंबई की आयु वर्ग की टीम के लिए खेला था। क्रिकेट में वापसी करने की परमिशन मिलने के बाद अनाया ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा- "यह मेरे लिए बहुत खुशी का दिन है। खासकर यह जानकर कि मैं क्रिकेट खेल सकती हूं। एक समय ऐसा भी था जब मुझे लगा था कि मैं फिर कभी क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगी, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की बदौलत मुझे एक और मौका मिला है।" क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अनाया के मेडिकल रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.