संतकबीरनगर, अप्रैल 1 -- संतकबीरनगर। तीन दिन पूर्व बाईपास के पास अनायास एक युवक की पिटाई करने के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित अब्दुल समद पुत्र मसीतुल्लाह निवासी पठान टोला खलीलाबाद का आरोप है कि 27 मार्च 2026 को रात करीब 8 बजे वह बाईपास के पास मौजूद थे। तभी करीब 15 लोग एकजुट होकर उसे लाठी डंडों व हाथ पैर से उसके ऊपर हमला कर दिए। इस घटना में उसे गंभीर चोटें आई है। घटना में शामिल कुछ व्यक्तियों का नाम एस सिंह राजा, निवासी ओनिया और धीरज राय निवासी बाहिलपार, आलोक राय निवासी बाईपास चौराहा विवेकानन्द हास्पिटल के सामने तथा अन्य 12 लोग अज्ञात व्यक्ति भी शामिल थे। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.