भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता । बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विशेष नामांकन अभियान प्रवेशोत्सव जारी है। 30 अप्रैल तक छह से 14 वर्ष के प्रत्येक बच्चे को अनिवार्य शिक्षा से जोड़ने के लिए नजदीकी विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान के तहत 30 सितंबर तक छह वर्ष की आयु पूरी करने वाले आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के नामांकन की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं को दी गई है। वहीं, जो बच्चे अब तक किसी भी विद्यालय में नामांकित नहीं हैं, उन्हें 'गृहवार सर्वेक्षण' के माध्यम से चिह्नित कर स्कूल तक लाया जाएगा।इस अभियान के तहत स्कूल के प्रधानाध्यापक अपने शिक्षकों को अलग-अलग पोषक क्षेत्रों में तैनात कर शत-प्रतिशत नामांकन की जिम्मेदारी लेंगे। साथ ही विद्यालय शिक्षा समिति, विकास मित्र, टोला सेव...