जामताड़ा, दिसम्बर 9 -- अनाबद्ध योजना की आठ करोड़ की राशि पिछले चार माह में चार विभागों का काट रही चक्कर, फिर भी चौथी बार टेंडर रद्द जामताड़ा,प्रतिनिधि। अनाबद्ध योजना की राशि से जिले में विकास कार्यों को गति देने की तैयारी पिछले चार माह से कागजी जाल में उलझी है। आठ करोड़ रुपये की राशि चार अलग-अलग विभागों में घुमने के बाद भी 52 ग्रुप का टेंडर एक बार फिर मंगलवार को निरस्त कर दिया गया। इससे जिले के छह प्रखंडों में प्रस्तावित सड़क निर्माण, पुलिया मरम्मत, जल प्रबंधन और सामुदायिक भवन सहित कई योजनाएं अधर में लटक गई हैं। सूत्रों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया के दरम्यान बीओक्यू निर्गत करने में हुई गड़बड़ी के आधार पर लगातार निविदा प्रस्ताव खारिज किए जा रहे हैं। वहीं टेंडर प्रक्रिया बार-बार रद्द होने से ठेकेदारों में आक्रोश बढ़ रहा है। उनका कहना है कि जिल...