चंदौली, जनवरी 30 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। जल निगम नगरीय विभाग की ओर से पड़ाव भुपौली मार्ग पर पोलाव शहीद मजार तिराहा के पास लोक निर्माण विभाग चंदौली से बिना एनओसी लिए सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोद दिया था। इसकी जानकारी होने पर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने कार्य पर रोक लगाते हुए जल निगम नगरीय प्रथम के एक्सईएन को नोटिस जारी कर 21 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके बाद जलनिगम विभाग में हड़कंप मचा है। नगर निगम वाराणसी के सुजाबाद वार्ड में वर्षो से पानी निकासी के लिए सीवर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जिसको लेकर जल निगम नगरीय विभाग की ओर से दो हफ्ते पूर्व पड़ाव-भूपौली मार्ग पर सीवर लाइन बिछाने के लिए करीब 200 मीटर लंबी, डेढ़ मीटर चौड़ी और 0.22 मीटर मोटाई सीसी सड़क खोदाई कर सीवर पाइप बिछाने का कार्य शुरू कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.