अनानास ने कराया कालंद चुंगी पर बवाल, जमकर चले लठ
मेरठ, जून 12 -- शुक्रवार दोपहर कालंद चुंगी चौराहे पर अनानास ने बवाल करा दिया। दो पक्षों में अनानास बदलने को लेकर पहले कहासुनी हुई, उसके बाद जमकर लठ चले। लठबाजी के चलते मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, लठबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आजादनगर निवासी एक युवक ने कालंद चुगी स्थित एक ठेली से अनानास खरीदा। घर जाकर उसे काटा तो वह कच्चा निकला। युवक अनानास लेकर वापस ठेली पर पहुंचा और उसे बदलने के लिए कहने लगा। ठेला संचालक ने उसे बदलने से इंकार कर दिया। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि ठेला संचालक व अन्य लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। कुछ देर बाद युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा, जिसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.