दुमका, जुलाई 19 -- राजकुमार कुशवाहा दुमका। प्रतिनिधि

समीक्षा बैठक राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला की तैयारियों की विभागवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य मिशन मोड में पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान लाखों श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक व्यवस्था का समय रहते परीक्षण कर लें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने...