अयोध्या, अप्रैल 5 -- अयोध्या, संवाददाता। शैक्षिक सत्र 2026-27 में माध्यमिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन विद्यालयों में परिषद द्वारा अधिकृत पाठ्य पुस्तकें ही चलेंगी। अनाधिकृत पाठ्य पुस्तको के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिन प्रकाशकों की पाठ्य पुस्तकें अधिकृत की गई हैं, परिषद ने उनका नाम भी जारी किया है। विद्यालयों में 15 अप्रैल तक अभियान चलाकर निरीक्षण किया जाएगा। अधिकृत इस दौरान यह देखेंगे कि छात्रों को अनाधिकृत पाठ्य पुस्तकें तो नहीं पढ़ाई जा रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अयोध्या डॉ.पवन कुमार तिवारी ने बताया कि परिषद से अधिकृत पाठ्य पुस्तकों का ही प्रचलन विधिक है। परिषद द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल स्तर कक्षा नौऔर 10 की अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान तथा इंटरमीडिएट स्तर कक्षा 11 व 12 की अंग्रेजी, भौतिक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.