कन्नौज, अप्रैल 21 -- विकास खंड क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर कीरत (नगला आम) में आज एक ऐसी बेटी की शादी हुई है, जिसके सिर से पिता और चाचा दोनों का साया उठ चुका है। कठिन हालातों में घिरे इस परिवार की खुशियों को साकार करने के लिए क्षेत्र के समाजसेवी और ग्रामीण एकजुट होकर आगे आए हैं। ग्राम महमूदपुर कीरत निवासी राजीव यादव की लगभग छह माह पूर्व आवारा गोवंश से टकराकर हुए सडक़ हादसे में मौत हो गई थी। परिवार अभी इस गहरे सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि घर के दूसरे कमाऊ सदस्य, यानी किशोरी के चाचा का भी निधन हो गया। घर में अब केवल मूक-बधिर बुजुर्ग दादी और असहाय मां ही बची हैं। ऐसे में बेटी मोनिका की शादी परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी। बेटी की शादी में कोई बाधा न आए, इसके लिए फर्रुखाबाद के समाजसेवी अजीत यादव ने आर्थिक सहयोग किया। वहीं समाजवादी व्यापार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.