अनाथ बहनों की पैतृक जमीन हड़पने के आरोप में तीन सगे चाचाओं पर मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, जुलाई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में माता-पिता के निधन के बाद पैतृक संपत्ति के अधिकार के लिए संघर्ष कर रही एक नाबालिग बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन सगे रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि तीन चाचा ने सांठ गांठ कर पीड़िता की पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया, उसका हिस्सा देने से इनकार किया और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार ग्राम गनवरिया बुजुर्ग, परगना सादुल्लाहनगर, तहसील उतरौला निवासी करीब 14 वर्षीय रोली वर्मा की तहरीर पर उसके चाचा राम सूरत, बलराम और जयराम पुत्रगण स्वर्गीय मक्कू के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है。
पिता और माता का निधन एफआईआर के मुताबिक रोली की मां गीता देवी का वर्ष 2019 में तथा पिता सिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.