रांची, मार्च 7 -- खूंटी, संवाददाता। ब्रह्म विद्या विहंगम योग संत समाज जिला खूंटी एवं अक्षर फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल, खूंटी में पढ़ने वाले अनाथ बच्चों को पठन सामग्री और गमले देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान संयोजक जितेंद्र कश्यप ने करीब 50 बच्चों को विहंगम योग की महिमा और मानव जीवन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज के उपदेशों से भी अवगत कराया। मौके पर महिला प्रभारी बेरनादेत टुटी, नीरा हंसा, शांति देवी, फूलों देवी, भोज नाग, खुदेश्वर भगत सहित शिक्षक और छात्र मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.