अररिया, मार्च 13 -- अररिया, संवाददाता समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में गुरूवार को डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक , डीईओ, सीएस, सहायक निदेशक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अररिया, श्रम अधीक्षक पुलिस उपाधीक्षक अररिया, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, किशोर न्याय परिषद के सदस्य, जिला खेल पदाधिकारी अररिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि बाल संरक्षण अत्यंत संवेदनशील विषय है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ रुचि लेकर कार्य क...