रांची, अप्रैल 23 -- कांके, प्रतिनिधि। संत कबीर प्रेम धाम सेवा अनाथ आश्रम में आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह ट्रस्ट ने गुरुवार को अनाथ बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चित्रकला और योग प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के इंग्लिश विभागाध्यक्ष डॉ. विनय भरत तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. करमा कुमार उपस्थित थे। ट्रस्ट के अध्यक्ष अनूप महतो ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में मणेश्वरी कुमारी ने प्रथम, रेखा कुमारी ने द्वितीय तथा रीना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं योग प्रतियोगिता में रीना कुमारी, मीना कुमारी, माहेश्वरी कुमारी, नेहा कुमारी, प्रियांशु कुमारी और सृष्टि कुमारी को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी मिले। मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.