लातेहार, दिसम्बर 24 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आरपीएस सेवा संस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित अनाथ आश्रम में बुधवार को सेवा और संवेदना का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। इस अवसर पर एसडीओ बिपीन कुमार दुबे ने अनाथ आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बच्चों के बीच गर्म वस्त्र एवं कंबलों का वितरण किया। इस दौरान एसडीओ श्री दुबे ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य एवं दैनिक जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित एवं बेसहारा बच्चों की देखभाल केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे संस्थान जो निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर रहे हैं, वे वास्तव में समाज की मजबूत नींव हैं। एसडीओ ने आरपीएस सेवा संस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अनाथ बच्चों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.