भागलपुर, मार्च 21 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । अनाथालय रोड स्थित मुख्य नाले में शुक्रवार सुबह एक मवेशी चारा खाने के दौरान अंदर गिर गया। तकरीबन आधे घंटे तक किसी स्थानीय लोगों की नजर उक्त नाले में फंसे मवेशी पर नहीं पड़ी। जब मवेशी ने अचानक नाले के अंदर से आवाज लगाना शुरू किया तो स्थानीय लोगों को नाले में मवेशी के फंसने की जानकारी हुई। इसके बाद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए उक्त फंसे मवेशी को बांस-बल्ले और रस्सी के बाहर बाहर निकाला। सांड का वजन इतना ज्यादा था कि दोनों तरफ 25 -25 लोगों को लगना पड़ा। स्थानीय निवासी अमर कुमार और आयुष कुमार ने बताया कि यदि कुछ देर और मवेशी गहरे नाले के पानी में फंसा रह जाता तो उसकी मौत हो जाती। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाई और मवेशी को नाले से बाहर निकालने में एक-दूसरे की मदद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.