अनाथालय में बच्चों के साथ मनाया अखिलेश का जन्मदिन
प्रयागराज, जुलाई 1 -- प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को खुल्दाबाद स्थित अनाथालय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। मनोज यादव के नेतृत्व में पार्टी के कई कार्यकर्ता सुबह अनाथालय पहुंचे और अखिलेश के 53वें जन्मदिन पर वहीं रहने वाले बच्चों के साथ केक काटा। इस अवसर अनाथालय के बच्चों को उपहार भी दिया गया। अनाथालय में लगभग एक घंटा कार्यक्रम चला। जन्मदिन मनाने वालों में लालचंद्र कुशवाहा, दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में सपा के कार्यकर्ता शामिल रहे। समाजवादी पार्टी की ओर से भी शहर से गांव तक सपा सुप्रीमों का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। यह भी पढ़ें- अनाथालय में बच्चों के साथ मनाया अखिलेश का जन्मदिन यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.