देवघर, मई 18 -- समाहरणालय के सभागार में सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा कोषांग और जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीसी ने जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और बाल संरक्षण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में डीसी ने जिले में वृद्ध, विधवा, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सहित अन्य सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी योग्य लाभुक पेंशन के लाभ से वंचित नहीं रहे। साथ ही उन्होंने पेंशन राशि के ससमय भुगतान और लाभुकों के सत्यापन कार्य में तेजी लाने का निर्देश सं...