मोतिहारी, मार्च 31 -- मधुबन। मधुबन के एमओ राकेश चंद्र वरूण ने पैक्स चुनाव हारने के बाद तालीमपुर के निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रमोद साह को पीडीएस के शेष बचे खाद्यान्न को उसी पंचायत के पीडीएस दुकानदार प्रियंका कुमारी में संबद्ध करने का निर्देश दिया है। कहा है कि अभी तक ई-पॉश मशीन ही हस्तगत किया गया है। किंतु ई-पॉश मशीन में प्रदर्शित खाद्यान्न गेहूं 17 क्विंटल 10 किलो व चावल 84 क्विंटल 30 किलो हस्तगत नहीं किया गया है। शीघ्र खाद्यान्न हस्तगत करने का निर्देश एमओ ने दिया है। ताकि ससमय खाद्यान्न वितरण हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.