फरीदाबाद, मार्च 12 -- पलवल। पलवल की अनाज मंडी में स्वच्छता अभियान के तहत ढाई सौ कूड़ेदान वितरित किए गए। कार्यक्रम में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने व्यापारियों और शहरवासियों से बाजार व सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने का आह्वान किया। पलवल की अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गौरव गौतम ने कहा कि सफाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर नागरिक का भी नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी और सब्जी मंडी किसी भी शहर की आर्थिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र होते हैं। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं, इसलिए इन स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय कूड़ेदान में डालें और अपने ग्राहकों को भी साफ-सफाई के लिए प्रेरित करें।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.